- 9 गिरफ्तार, 3 हुए फरार
- लूट व चोरी की घटना को अंजाम
- पुलिस ने की जवाबी फायरिंग
Noida, 21 सितम्बर (एजेंसी) ग्रेटर नोएडा में सोमवार रात एक दर्जन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, 7 बदमाशों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान पकड़ लिया। घायल बदमाशों सहित पुलिस ने कुल 9 को गिरफ्तार किया है। ये लोग एक लोडिंग गाड़ी में सवार होकर लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। इनका गिरोह निर्माणाधीन साइट को निशाना बनाता था। वहीं से लूट व चोरी की घटना को अंजाम देता था।
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस देर रात हिंडन पुल के पास चेकिंग कर रही थी। तभी उनको एक लोडिंग वाहन आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया लेकिन उसमे सवार लोगों ने उसको नहीं रोका और भगा दिया। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन लोगो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो वो लोग घबराकर गाड़ी को छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो वो लोग घबराकर गाड़ी को छोड़कर भागने लगे