- कर्मचारियों को कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित किया जाएगा
- पुलिस और नगर सेना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर लड़ाई लड़ी है
- कर्मवीर योद्धा पदक के साथ अधिकारी व कर्मचारी को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा
भोपाल, 02 फरवरी (एजेंसी)। मध्य प्रदेश में कोरोना के खिलाफ चलाए गए अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस और नगर सेना के अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
गृह विभाग की उप सचिव प्रीति यादव द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि कोरोना महामारी के विरुद्ध पुलिस और नगर सेना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर लड़ाई लड़ी है। इस विकट परिस्थिति में जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्कृष्ट कार्य किए हैं उन्हें विभाग की ओर से कर्मवीर योद्धा पदक दिया जाएगा।
बताया गया है कि कर्मवीर योद्धा पदक के साथ संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस संदर्भ में गृह विभाग ने पुलिस महानिदेशक और महानिदेशक हेामगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा को आवष्यक निर्देश दिए गए हैं।