- मुस्लिम देशों पर यात्रा प्रतिबंध संबंधी ट्रम्प के फैसले को वापस लेंगे बिडेन
- नया अमेरिकी प्रशासन 10 दिनों के भीतर ट्रम्प की ओर से लागू नीतियों को रद्द करेगा
- कोविड-19 रोकथाम के प्रयास, पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौ का पुन: क्रियान्वयन
वाशिंगटन, 18 जनवरी (एजेंसी)। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने अपने पूर्ववर्ती श्री डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से कई मुस्लिम देशों पर लागू यात्रा प्रतिबंध को हटाये जाने की योजना बनायी है। अल जजीरा ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : A Saga of Horror without End : सागा ऑफ़ हॉरर विदाउट एंड : एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म
रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस के भावी चीफ ऑफ स्टॉफ रोन क्लायन ने एक बयान में कहा है कि नया अमेरिकी प्रशासन अपने प्रारंभिक 10 दिनों के भीतर श्रभ् ट्रम्प की ओर से लागू नीतियों को रद्द करेगा। इनमें कोविड-19 रोकथाम के प्रयास, पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते का पुन: क्रियान्वयन तथा नागरिकता हासिल करने के लिए आव्रजन कानून की अनुमति दिये जाने संबंधी नीतियां शामिल है।
यह भी पढ़ें : Shri Ram Temple Ayodhya : अयोध्या में बन रहा भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर राष्ट्र मंदिर के रूप में भी जाना जायेगा