- राज्यों के बहुआयामी विकास की दिशा में आगे बढ़ते रहने की कामना की
- 1972 में आज के ही दिन मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा पूर्ण राज्य बने थे
- समृद्ध इतिहास एवं विविधतापूर्ण संस्कृति से सम्पन्न ये राज्य आकर्षक हैं
नई दिल्ली, 20 जनवरी (एजेंसी)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के राज्य दिवस पर शुभकामनाएं दी और इन राज्यों के बहुआयामी विकास की दिशा में आगे बढ़ते रहने की कामना की। गौरतलब है कि मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा 1972 में आज के ही दिन पूर्ण राज्य बने।
राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के राज्य दिवस पर वहां के शानदार लोगों को शुभकामनाएं। ’’ उन्होंने कहा कि व्यापक प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध इतिहास एवं विविधतापूर्ण संस्कृति से सम्पन्न ये राज्य आकर्षक हैं। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं इनके बहुआयामी विकास की ओर आगे बढ़ते रहने की कामना करता हूं। ’’
Greetings to the wonderful people of Manipur, Meghalaya & Tripura on Statehood Day. Blessed with immense natural beauty, rich history & vibrant culture, these states are fascinating. I extend my warm wishes as they continue to move ahead on the path of multi-faceted development.
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 21, 2021