- आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती
- उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला
- बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन
नयी दिल्ली 23 जनवरी (एजेंसी)। आज महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती है, जिसके चलते केंद्र सरकार ने उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। ऐसे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
यह भी पढ़ें : आने वाले दिनों में कोरोना वायरस के कारण देश में और मौतें हो सकती हैं : बोरिस जॉनसन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जयंती वर्ष के समारोहों के शुभारंभ के अवसर पर उनको सादर नमन। उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया।
यह भी पढ़ें : अमेरिका ने दूतावास के एक पूर्व कर्मचारी पर साजिश के लगाए आरोप
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने आजादी की भावना पर बहुत बल दिया और उसे मजबूत बनाने के लिए हम पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जयंती वर्ष के समारोहों के शुभारंभ के अवसर पर उनको सादर नमन। उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को "पराक्रम दिवस" के रूप में मना रहा है। नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया।
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 23, 2021
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने आज़ादी की भावना पर बहुत बल दिया और उसे मजबूत बनाने के लिए हम पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 23, 2021
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।
महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा। #ParakramDivas
— Narendra Modi (@narendramodi) January 23, 2021
अपनी आज़ादी की कीमत अपने खून से चुकाना हमारा फ़र्ज़ है।जो आज़ादी हम अपने त्याग और बलिदान से हासिल करेंगे उसे हम अपनी ताकत के बल पर सुरक्षित रख सकेंगे-#नेताजी सुभाष चंद्र बोस
आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पर राष्ट्र के लिए उनके नि:स्वार्थ त्याग और पराक्रम को नमन।#Netaji pic.twitter.com/iPPUfRiVE5
— Vice President of India (@VPSecretariat) January 23, 2021
“याद रखिये अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना सबसे बड़ा अपराध है”
भारत भूमि के राष्ट्र नायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी आदरणीय सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर सादर नमन।
#NetajiSubhasChandraBose pic.twitter.com/cnmuKaC8NL
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 23, 2021