Lucknow, 01 नवंबर (एजेंसी)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ लखनऊ हवाईअड्डे के वीआईपी लाउंज में मुलाकात की। प्रियंका गांधी एक रैली को संबोधित करके गोरखपुर से लौट रही थीं और चौधरी लखनऊ में अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के बाद दिल्ली जा रहे थे।
रविवार को करीब एक घंटे तक चली बैठक के दौरान उन्होंने राजनीतिक हालात पर चर्चा की और बाद में चौधरी कांग्रेस महासचिव के साथ अपने विमान में दिल्ली के लिए रवाना हो गए। यह बैठक उन रिपोर्ट्स के मद्देनजर महत्वपूर्ण हो गई है कि समाजवादी पार्टी और रालोद के बीच हाल ही में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव चल रहा है।
लखनऊ एयरपोर्ट पर कल शाम प्रियंका गांधी और जयंत चौधरी की मुलाकात हुई और लंबी बात हुई. सूत्रों के मुताबिक "चर्चा राजनीतिक भी हुई और अच्छी रही".
दिलचस्प यह है कि जयंत चौधरी प्रियंका गांधी के साथ भूपेश बघेल की चार्टर्ड फ्लाइट में बैठ कर दिल्ली लौटे जबकि उनकी टिकट दूसरी फ्लाइट में थी pic.twitter.com/b3l1jECms1
— जैनेन्द्र कुमार (@jainendrakumar) November 1, 2021
किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आरएलडी फिर से उभरने की स्थिति में है। वह इस क्षेत्र में सीटों के बड़े हिस्से की मांग कर रही है, जबकि सपा 15 से अधिक सीटें देने को तैयार नहीं है।
यह भी पढ़े : झांसी के खंडेराव गेट पर स्थापित की गई कारसेवक की प्रतिमा
जब प्रियंका गांधी की जयंत चौधरी से हुई मुलाक़ात और उसके बाद प्रियंका के साथ ही दिल्ली तक आए जयंत..क्या बात हुई? क्योंकि जयंत और अखिलेश में गठबंधन लगभग फाइनल हो चुका है। pic.twitter.com/QPjn0y0o28
— Arun Kumar Singh (@arunsingh4775) November 1, 2021