218 मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि जबकि तीन की मौत
-
हरियाणा में तीन नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 304
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस बात की पुष्टि की
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (एजेंसी)। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 304 हो गई है जबकि तीन लोगों की मौत इस वायरस से मरने की और 218 मरीजों के स्वस्थ होकर वापस घर जाने की पुष्टि हुयी हैं। कुल मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब केवल 83 मामले ही रह गये हैं। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस बात की पुष्टि की है।
हाल ही में राज्य में कोरोना संक्रमण के झज्जर से तीन मामले सामने आये। राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 34965 तक पहुंच गया है जिनमें से 19530 लोगों ने क्वारंटाईन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 15435 निगरानी में हैं। अब तक 23907 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिये भेजे गये जिनमें से 21663 नेगेटिव तथा 14 इतालवी नागरिकों समेत 304 पॉजिटिव पाये गये हैं। 1940 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 304 पॉजिटिव मरीजों में से 218 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोरोना के कारण अम्बाला, करनाल और रोहतक में कुल तीन माैतें होने की पुष्टि बुलेटिन में की गई है।
सूत्रों के अनुसार 304 पॉजिटिव मामलों में 24 विदेशी हैं। इनमें 14 इतालवी, छह श्रीलंकाई तथा एक-एक नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं। 64 मरीज देश के अन्य राज्यों से हैं। इनमें 11 उत्तरप्रदेश, दस हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और बिहार आठ-आठ, छह महाराष्ट्र, पांच केरल, चार पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर तीन, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश से दो-दो, पंजाब, कर्नाटक और असम का एक-एक मामला शामिल है।
राज्य में कोरोना के आज झज्जर से तीन मामले आया। राज्य में इसके बाद अब नूंह में 57, गुरूग्राम 51, फरीदाबाद 47, पलवल 34, सोनीपत 22, पंचकूला 18, अम्बाला 13, पानीपत में 12, करनाल छह, हिसार, रोहतक, झज्जर और सिरसा चार-चार, भिवानी और यमुनानगर तीन-तीन, जींद, कैथल और कुरूक्षेत्र में दो-दो, चरखी दादरी और फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
कुल पॉजिटिव मामलों में से नूंह से 44, फरीदाबाद 39, गुरूग्राम 36, पलवल 30, पंचकूला 12, अम्बाला दस, करनाल और पानीपत पांच-पांच, सिरसा और सोनीपत चार-चार, यमुनानगर तीन, भिवानी, हिसार, जींद, कैथल, और कुरूक्षेत्र दो-दो, चरखी दादरी और फतेहाबाद में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इनके अलावा 14 इतालवी नागरिकों को भी ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। लेकिन इनमें से एक की बाद में किन्ही अन्य कारणों से मौत होना बताया गया है। राज्य में अम्बाला, करनाल और रोहतक से एक-एक मौत होने की बुलेटिन में जानकारी दी गई है।