-
विश्व भर में 1 करोड़ 32 लाख 58 हजार 663 लोग इस वायरस की चपेट में
-
77 लाख 26 हजार 210 लोगों के स्वस्थ होने की पुष्टि
-
अब तक संक्रमण से 5 लाख 76 हजार 11 लोग अपनी जान गवा चुके
मास्को 14 जुलाई (एजेंसी) विश्व भर में कोरोना वायरस के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे है । सूत्रों की माने तो अब तक विश्व भर में 1 करोड़ 32 लाख 58 हजार 663 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 77 लाख 26 हजार 210 लोगों के स्वस्थ होने की पुष्टि की गयी है। हालाँकि इस संक्रमण से अब तक 5 लाख 76 हजार 11 लोग अपनी जान गवा चुके है।
पिछले 24 घंटे में रूस में 6248 नए मामले सामने आए, जबकि 175 लोगों की जान गई है। वहां देश में संक्रमण के मामले 7 लाख 39 हजार 947 हो गए हैं। यह दुनिया में चौथा सबसे संक्रमित देश है। यहां मरने वालों की संख्या 11,614 हो चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण के मामले 10 हजार से ज्यादा हो गए। यहां अब तक 108 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीँ ब्रिटेन में 24 जुलाई से दुकानों में जाने से पहले चेहरा ढंकना अनिवार्य कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ब्रिटेन में 15 जून से पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मास्क अनिवार्य किया गया था। डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि एक बंद जगह पर मास्क पहनने से संक्रमण को लोगों में फैलने से राेका जा सकता है। प्रधानमंत्री इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि लोगों को दुकानों में मास्क पहनना चाहिए, इसलिए हम इस नियम को 24 जुलाई से अनिवार्य बनाने जा रहे हैं।