- पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है
- आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जा सकता है
- इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है
मुरादनगर 05 जनवरी (एजेंसी) प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रविवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में श्मशान में हुई घटना के संबंध में पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम रखा था। सूत्रों के अनुसार अजय को गाजियाबाद के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। उसे आज यानी कि मंगलवार को अदालत में पेश किया जा सकता है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में मुरादनगर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका सिंह, जूनियर इंजीनियर चंद्रपाल और सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों पर रविवार की शाम पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, भ्रष्टाचार लापरवाही समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज किया था। इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
कमिश्नर और गाजियाबाद के डीएम समेत कई बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। पुलिस के मुताबिक, इस प्रकरण में मुरादनगर थाने में मृतक जयराम के बेटे दीपक ने केस दर्ज कराया है। इस केस में नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी (EO) निहारिका सिंह, JE चंद्रपाल, सुपरवाइजर आशीष और ठेकेदार अजय त्यागी के खिलाफ IPC की धारा 304, 337, 338, 427 और 409 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट पर कस्बे के फल कारोबारी जयराम (65) का रविवार दोपहर में अंतिम संस्कार किया जा रहा था। अंतिम संस्कार के दौरान सभी लोग गेट से सटी गैलरी में खड़े थे। इसी दौरान गैलरी की छत गिरने से कई लोग दब गए थे। इनमें 25 की मौत हो गई, 17 घायल हैं। ये सभी बारिश से बचने के लिए छत के नीचे खड़े थे।
Police have arrested four persons including the main accused contractor Ajay Tyagi (in pic), in connection with Muradnagar roof collapse incident which claimed 24 lives. pic.twitter.com/OQutDg4TcP
— ANI UP (@ANINewsUP) January 5, 2021