- कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया
- उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
- देश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा
देहरादून, 12 जनवरी (एजेंसी)। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मंगलवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान बूट पॉलिश कर केंद्र की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।कार्यकर्ता डीएवी महाविद्याल परिसर में एकत्र हुए। विवेकानंद की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद मुख्य गेट पर बैठकर केंद्र की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ बूट पॉलिश किया।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस के दो नेता आम आदमी पार्टी में शामिल
इस मौके पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि आज पूरा देश विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना रहा है। देश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। मोदी सरकार ने युवाओं को प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था लेकिन सत्ता में बैठते ही सब भूल गई।