2 महीने बाद घर से बाहर निकली प्रियंका चोपड़ा
-
मास्क पहनकर सोशल मीडिया पर तस्वीर की शेयर
तस्वीर के साथ लिखा आंखें कभी भी शांत नहीं होती
मुंबई, 12 मई (एजेंसी)। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में लॉकडाउन के चलते घर में कैद हैं। इतना ही नहीं वो सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन भी कर रही हैं। हालाँकि सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो दो महीने में पहली बार घर से बाहर निकली हैं, जिसके बाद उन्होंने एक सेल्फी भी सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें प्रियंका ने मास्क पहना हुआ है । प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर सेल्फी शेयर करते हुए लिखा कि आंखें कभी भी शांत नहीं होती हैं। दो महीने में पहली बार घर से बाहर निकली।
दुनिया कोरोना वायरस महामारी के संकट से जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 80 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं अमेरिका में कोरोना से 80 हाजर से जयादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में जीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। कुछ दिन पहले प्रियंका साड़ी पहने अपने पति निक जोनस के साथ तस्वीर साझा की थी।
Eyes are never quiet. #FirstDayOutIn2Months pic.twitter.com/kILgeOz8Ep
— PRIYANKA (@priyankachopra) May 11, 2020
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी में की थी। निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं। शादी के बाद प्रियंका अमेरिका में रहती है। वह अपने पति निक के साथ अक्सर भारत आती रहती है। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड और हॉलीवुड में काफी पॉपुलर हैं। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में कमबैक किया था। यह पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ जायरा वसीम, फरहान अख्तर और रोहित सराफ नजर आए थे।