-
उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह ने 6000 मास्क, 6000 फेस शील्ड और 1000 सैनिटाइज़र की बोतलें दी
-
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सभी छ: क्षेत्रों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की मदद की
-
सफाई कर्मचारी निगम की रीड की हड्डी हैं और इन से ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पहचान
नई दिल्ली, 10 जून (एजेंसी)। तिमारपुर स्थित महापौर निवास में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सभी छ: क्षेत्रों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह ने 6000 मास्क, 6000 फेस शील्ड और 1000 सैनिटाइज़र की बोतलें दी। उन्होंने कहा कि हमारे सभी सफाई कर्मचारी कोरोना संक्रमण के इस दौर में भी अपनी पूरी सेवाएं दे रहे है।
उन्होंने बताया कि ये सभी मास्क, फेस शील्ड और सैनिटाइज़र की बोतलें विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने दी थी, जिन्हें निगम के सभी सफाई कर्मचारियों को दिया जाएगा। महापौर ने कहा कि निगम के सफाई कर्मचारी उन कोरोना योद्धाओं में से एक है जो नागरिकों की सेवा में लगे हुए हैं। महापौर ने कहा कि सफाई कर्मचारी निगम की रीड की हड्डी हैं और इन से ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पहचान है।