2012 में दिल्ली नगर निगम को उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली में विभाजित किया
-
पहली बार दिल्ली के तीनों नगर निगम के महापौरों का चुनाव एक ही दिन होगा
महापौर और उप महापौर के चुनाव के लिए 24 जून को मतदान
नई दिल्ली, 13 जून (एजेंसी)। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में तीन निकायों के महापौर और उप महापौर के चुनाव के लिए 24 जून को मतदान तय किया गया है । सूत्रों की माने तो ऐसा शायद पहली बार होगा जब उत्तरी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौरों का चुनाव एक ही दिन होगा। बता दे कि साल 2012 में दिल्ली नगर निगम (MCD) को उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली में विभाजित किया गया था।
एक वरिष्ठ निकाय अधिकारी ने कहा कि तीनों नगर निगम के महापौर के चुनाव के लिए 24 जून को मतदान होगा। दक्षिणी दिल्ली के महापौर के लिए मतदान सुबह होगा, उत्तरी दिल्ली के महापौर के लिए मतदान दोपहर में होगा और उसके बाद पूर्वी दिल्ली के महापौर के लिए मतदान होगा। इस दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पालन कराया जाएगा। वर्तमान में दिल्ली के तीनों नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है। इस वर्ष कोरोना वायरस महामारी के कारण चुनाव देर से हो रहे हैं।