- सोमनाथ भारती पर एम्स के सिक्योरिटी स्टाफ से 2016 में बदसलूकी का आरोप
- भारती को बीते सोमवार सरकारी कर्मचारी से बदतमीजी और दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया था
नई दिल्ली, 15 जनवरी (एजेंसी)। आम आदमी पार्टी से विधायक सोमनाथ भारती को अदालत में पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया है। अदालत ने उत्तर प्रदेश पुलिस के जेल अधीक्षक को कहा है कि वह सोमनाथ भारती को 18 जनवरी को दिल्ली में पेश करें। सोमनाथ भारती एम्स के एक सिक्योरिटी स्टाफ से वर्ष 2016 में की गई बदसलूकी के मामले में आरोपी हैं। वह बहरहाल उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में न्यायिक हिरासत में हैं।
यह भी पढ़ें : E waste recyclers indian girl Riva Tulpule : 15 वर्षीय भारतीय लड़की दुबई में ई-कचरे को रीसाइकल कर रही है
उत्तर प्रदेश पुलिस ने भारती को बीते सोमवार सरकारी कर्मचारी से बदतमीजी और दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया था। भारती पर आरोप है कि उन्होंने अस्पताल और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। राउज एवेन्यू स्थित अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार पांडे की अदालत ने आप विधायक को पेश करने के लिए गुरुवार को प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। अदालत ने यह वारंट भारती के वकील मोहम्मद इरशाद द्वारा यह बताने पर जारी किया कि वह उत्तर प्रदेश की जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।
यह भी पढ़ें : बर्ड फ्लू के कारण रेजिडेंसी सोसायटी में लगे पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई करवाकर उन्हें छोटा किया
अदालत ने संबंधित पुलिस उपायुक्त के माध्यम से प्रोडक्शन वारंट संबंधित जेल अधीक्षक तक पहुंचाने को कहा है। साथ ही कहा है कि विधायक को 18 जनवरी दोपहर सवा दो बजे पेश किया जाए। अदालत ने कहा कि मामले की सुनवाई को टाला नहीं जा सकता, क्योंकि यह अंतिम चरण में है। इसमें फैसला आना है, इसलिए विधायक को हर हाल में अगली तारीख पर पेश किया जाए। मामले में भारती समेत अन्य पर दंगे उकसाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने। सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने और कर्मचारी से बदसलूकी का आरोप है।
यह भी पढ़ें : Flipkart Big Saving Days Sale to Start January 20 : 20 जनवरी से 24 जनवरी तक चलेगी फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल
ग्रीन पार्क थाने में दी थी शिकायत : आप विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ 9 सितंबर 2016 को एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने ग्रीन पार्क थाने में शिकायत दी थी। सुरक्षा अधिकारी का आरोप था कि भारती और अन्य ने सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, अस्पताल की शांति भंग करने का भी प्रयास किया। शिकायत में कहा गया है कि तीन सौ समर्थकों के साथ आरोपी विधायक ने सुरक्षा अधिकारी की पिटाई की।
यह भी पढ़ें : सूरतगढ़ के करीब तकनीकी खराबी के चलते IAF का मिग-21 क्रैश