कुशीनगर, 17 जनवरी (एजेंसी)। कसया नगर में पुलिस चौकी के समीप ओवर ब्रिज के नीचे गुजर कर रही एक विक्षिप्त महिला से दरिन्दगी की गई। घटना शनिवार की रात की है। दबी जुबान आरोप एक ढाबा-होटल चलाने वाले व्यक्ति पर लग रहा है। संचालक होटल बन्द कर फरार है। पुलिस ने महिला को कस्टडी में लिया है और मेडिकल जांच के लिए भेजने की बात कही है।
यह भी पढ़ें : वैक्सीन के इस्तेमाल के बाद साइड इफ़ेक्ट के तक़रीबन 100 मामले सामने आये
मिली जानकारी के अनुसार महिला लगभग चार वर्षों से ओवर ब्रिज के आसपास रहती थी। ओवरब्रिज से सटे दक्षिण गोरखपुर सर्विस लेन पर एक होटल स्थित है। होटल संचालक ने महिला को खाना देने के बहाने बुलाया और महिला के साथ होटल में ही रेप किया। सुबह महिला लगभग नग्न अवस्था में रोती मिली तो लोगों ने डायल 112 पर काल किया। सूचना पर तुरंत पहुंच डायल 112 के कर्मियों ने थाने को सूचना दी। महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और दरिन्दगी की शिकार महिला को कपड़े पहनाकर थाना ले गई।
यह भी पढ़ें : Gold Coin: सोने के सिक्के दिखाकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
प्रभारी थानाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने बताया कि महिला को लाया गया है। घटना के बारे में अभी जांच चल रही है। सीओ पीयूषकान्त राय ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है। मेडिकल जांच के बाद दरिन्दगी के सम्बन्ध में कुछ कहना उचित होगा। कानून के अनुसार जो मामला बनेगा, उस अनुरूप कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें : Ind vs Aus Test Match : वॉशिंगटन सुंदर ने 110 साल पुराना रिकॉर्ड तोडा