Sensex creates new history : Mumbai, 16 सितंबर (एजेंसी)। वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स (Sensex) ने नया इतिहास रच दिया है। पहली बार सेंसेक्स 59,200 और निफ्टी 17,600 के पार पहुंचा गया है। सेंसेक्स 418 पॉइंट चढ़कर 59,141 और निफ्टी 110 पॉइंट चढ़कर 17,630 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 58,881 पर और निफ्टी 17,539 पर खुला था। Also Read: Tourist Places In Uttarakhand In Hindi : उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 14 शेयर्स बढ़त के साथ और 16 शेयर्स लाल निशान में बंद हुए। जिसमें इंडसइंड बैंक (Induslnd Bank) के शेयर 7.34% और ITC के शेयर 6.83% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं टेक महिंद्रा और TCS के शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। बाजार में बैंकिंग और FMCG शेयर्स ने उड़ान भरी। NSE पर PSU बैंक इंडेक्स 5.43% और FMCG इंडेक्स 1.24% की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं IT और मेटल इंडेक्स में आधा पर्सेंट से ज्यादा गिरावट देखने को मिली। Also Read: Pandit ravi shankar biography in hindi : शास्त्रीय संगीत के पितामह थे पंडित रविशंकर