- बजट के बाद भी बाजार में रिकॉर्ड तेजी जारी
- 21 जनवरी को 50,184 के रिकॉर्ड स्तर को छुआ था
- सेंसेक्स 1,403 अंक ऊपर 50,004.06 पर कारोबार कर रहा
नई दिल्ली 02 फरवरी (एजेंसी) प्राप्त जानकारी के अनुसार बजट के बाद भी बाजार में रिकॉर्ड तेजी जारी है। सूत्रों के अनुसार सेंसेक्स 1,403 अंक ऊपर 50,004.06 पर कारोबार कर रहा है। बता दे कि इससे पहले इंडेक्स ने 21 जनवरी को 50,184 के रिकॉर्ड स्तर को छुआ था, ठीक इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 406 अंक ऊपर 14,687.35 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक इंडेक्स में भी 1,509 अंकों की बढ़त के साथ 34,598.90 पर कारोबार कर रहा है, जो कि इंडेक्स का ऑलटाइम है। बाजार की तेजी में ऑटो और बैंकिंग शेयर सबसे आगे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 2,209 में कारोबार कर रहा है। 1,662 शेयर बढ़त और 453 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी बढ़कर 196.50 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 192.62 लाख करोड़ रुपए था। यानी लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ रुपए से अधिक बढ़ा।
#CNBCTV18Market | #Sensex reclaims 50,000 pic.twitter.com/uO3iX1ObNE
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) February 2, 2021
The party resumes on Dalal Street. The Sensex is up another 1300 points, approaching the 50,000 mark.
— Vikram Chandra (@vikramchandra) February 2, 2021