- दिग्गज थिएटर एक्टर अरविंद जोशी का निधन
- 29 जनवरी की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली
- गुजराती थिएटर एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर जाना जाता था
मुंबई 29 जनवरी (एजेंसी) प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिनेता शरमन जोशी के पिता और दिग्गज थिएटर एक्टर अरविंद जोशी का निधन हो गया है। वे मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां 29 जनवरी की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दे कि जोशी को खासकर गुजराती थिएटर एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर जाना जाता था। ज्ञात हो कि अरविंद के बेटे शरमन ने प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी की है। जबकि बेटी मानसी की शादी टीवी और बॉलीवुड अभिनेता रोहित रॉय से हुई है, जो रोनित रॉय के भाई हैं। अरविंद मशहूर टीवी और फिल्म एक्ट्रेस सरिता जोशी के देवर और एक्ट्रेस केतकी दवे, पूरबी जोशी के चाचा थे।
गुजराती थिएटर के अलावा अरविंद ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। इनमें 1975 की धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ शामिल है। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अरविंद ने इस फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। 1969 में अरविंद ने राजेश खन्ना और नंदा स्टारर ‘इत्तेफाक’ में यश चोपड़ा को असिस्ट किया था। इसके अलावा 1990 में आई ‘अपमान की आग’ में उन्होंने इंस्पेक्टर प्रभाकर की भूमिका अदा की थी, जिसका निर्देशन सरदार तालुकर ने किया था।