- शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ मनाई बेटी की पहली लोहड़ी
- पति राज कुंद्रा की गोद में बेटी समिषा दिखाई दी
- लोहड़ी दी लख लख वधाइयां सारेया नू : शिल्पा
मुंबई, 14 जनवरी (एजेंसी)। शिल्पा शेट्टी हर त्योहार धूमधाम से मनाती हैं। वह सेलिब्रेशंस के वीडियोज अपने फैन्स के साथ शेयर भी करती हैं। इस बार उनके सारे त्योहार खास रहे क्योंकि उनकी बेटी समिषा के साथ इन्हें पहली बार सेलिब्रेट किया है। डॉटर्स डे, दिवाली और क्रिसमस के बाद उन्होंने लोहड़ी की झलक दिखाई है।
यह भी पढ़ें : Tiger shroff casanova : टाइगर श्रॉफ ने कैसनोवा के माध्यम से यूट्यूब पर डेब्यू किया
शिल्पा शेट्टी ने अपनी फैमिली के साथ लोहड़ी मनाई और सबको विश भी किया। उन्होंने सेलिब्रेशन की वीडियो क्लिप भी पोस्ट की। इसमें उनके पति राज कुंद्रा की गोद में बेटी समिषा भी दिखाई दी। शिल्पा ने कैप्शन में लिखा है, लोहड़ी दी लख लख वधाइयां सारेया नू। ईश्वर करे लोहड़ी की आग सारी नकारात्मकता को जला दे और सबके लिए खुशियां, समृद्धि और प्यार लाए। आपको और आपके करीबियों को हमारे परिवार की तरफ से लोहड़ी की शुभकामनाएं।
शिल्पा शेट्टी की बेटी समिषा बेहद प्यारी है। उन्होंने लंबे वक्त तक बेटी का चेहरा सबसे छिपाकर रखा था। अब बेटी के क्यूट वीडियोज और तस्वीरें उनके और राज कुंद्रा के सोशल मीडिया पर भी दिखाई देते हैं। रीसेंटली समिषा एक वीडियो में अपने पापा की कॉपी करती नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें : विराट -अनुष्का की बेटी पर बिग बी ने किया इंट्रेस्टिंग ट्वीट