- 2021 में मौनी रॉय की भी शादी होने की सम्भावना
- बहन, जीजा और बच्चों के साथ दुबई में समय बिता रही हैं मौनी
- उन्होंने सूरज के साथ भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है
मुंबई 16 जनवरी (एजेंसी) बता दे कि जहाँ एक तरफ इन दिनों वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, वहीँ अब 2021 में मौनी रॉय की भी शादी होने की सम्भावना ज़ाहिर की जा रही है जो कि अपनी बहन, जीजा और बच्चों के साथ दुबई में समय बिता रही हैं। सूत्रों के अनुसार मौनी का अफेयर दुबई के बैंकर सूरज नाम्बियार के साथ है और माना जा रहा है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। मौनी रॉय ने अपनी लाइफ से जुड़ी कई दिलचस्प तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने सूरज के साथ भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने अपनी और सूरज के परिवार के साथ की तस्वीरें शेयर की है।
बता दे कि अगस्त 2020 में मौनी रॉय ने कई तस्वीरें शेयर की थी। दुबई में वह सूरज के अपार्टमेंट में ही रह रही है। मौनी रॉय ने सूरज के साथ रिश्ते के बारे में अभी तक कुछ भी नहीं कहा है। हालांकि वह अक्सर उनके दोस्तों और परिवार के साथ नजर आती हैं। मौनी जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में विलेन के तौर पर नजर आएंगी। इसके पहले वह देवों के देव महादेव के अभिनेता मोहित रैना को डेट कर रही थी, हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था।