- राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर के लोगों से चंदा लिया जा रहा है
- अक्षय कुमार ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया
- देशवासियों से राम मंदिर के लिए चंदा देने की अपील की
मुंबई 17 जनवरी (एजेंसी) ज्ञात हो कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर के लोगों से चंदा लिया जा रहा है, जो एक अभियान के तौर पर चल रहा है। इसी निधि समर्पण अभियान में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वे देशवासियों से राम मंदिर के लिए चंदा देने की अपील की है। हालांकि अक्षय ने कितना चंदा दिया इस बात का खुलासा नहीं किया है। अक्षय ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है, अब योगदान की बारी हमारी है। मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे। जय सियाराम। वीडियो में अक्षय ने बताया कि वे अपनी बेटी को रामसेतु निर्माण में गिलहरी के योगदान की कहानी सुना रहे थे। उसी कहानी की तरह उन्होंने देशवासियों से गिलहरी और वानर बनने की अपील भी की है।
राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा लेने का अभियान 14 जनवरी से शुरू हुआ है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने निधि समर्पण अभियान के तहत 51 हजार का चेक देकर इस अभियान की शुरुआत की। जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी चंदा दिया था। राष्ट्रपति ने चेक के जरिए पांच लाख रुपये का चंदा ट्रस्ट को सौंपा था। इसके पहले साउथ एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ने भी एक लाख रुपए समर्पित करने की घोषणा की है।
बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चूका है…अब योगदान की बारी हमारी है l मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे l जय सियाराम 🙏🏻 pic.twitter.com/5SvzgfBVCf
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 17, 2021