Mizoram, 26 नवंबर (एजेंसी)। मिजोरम राज्य के थेंजॉल शहर में शुक्रवार सुबह 5.15 पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। भूकंप के झटके त्रिपुरा, मणिपुर, असम के साथ पश्चिम बंगाल में कोलकाता और बांग्लादेश के चिट्टागांव में भी महसूस किए गए। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीसमोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी।
यह भी पढ़े : 1000 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गयी
थेंजॉल के एक शख्ने ने इस वेबसाइट पर लिखा कि सबसे लंबे भूकंप के झटकों में से एक था। 20 नवंबर को गुवाहाटी और असम के अन्य हिस्सों में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप दिन में 1.12 बजे आया था। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे पाया गया था।
थेनजोल, मिजोरम के 73 किमी दक्षिण पूर्व में आज सुबह लगभग 5:15 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र@NCS_Earthquake pic.twitter.com/fj7RTcnmre
— प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज (@PBNS_Hindi) November 26, 2021