- जनपथ मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट बंद किये
- दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किसानों का चक्का जाम
- गाजीपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है
नई दिल्ली 06 फरवरी (एजेंसी) सूत्रों के अनुसार शनिवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होने वाले किसानों के चक्का जाम को ध्यान में रखते हुए राजधानी दिल्ली में अभूतपूर्व सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली भर में रिजर्व पुलिस बल, पैरामिलिट्री और दिल्ली पुलिस के 50,000 जवान जगह-जगह तैनात हैं। दिल्ली के सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें : Laal Kaptaan Full Movie Leaked Online By TamilRockers: तमिलरॉकर्स ने सैफ अली खान की फिल्म ऑनलाइन की लीक, घटिया प्रिंट में फ्री देख रहे हैं लोग
सूत्रों की माने तो दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने एहतियात बरतते हुए लाल किला, विश्वविद्यालय, केंद्रीय सचिवालय, जामा मस्जिद और जनपथ मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं।
ये स्टेशन किए गए बंद
- मंडी हाउस
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- केंद्रीय सचिवालय
- जामा मस्जिद
- विद्यालय
- जनपथ
- लाल किला