Lucknow, 11 दिसंबर (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की दशकों से लंबित पड़ी सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का काम पूरा करने का श्रेय सत्तारूढ़ योगी सरकार द्वारा लेने पर तंज कसते हुये शनिवार को कहा कि इस परियोजना का तीन चौथाई काम सपा सरकार में पूरा हो गया था। शेष बचे काम को पूरा करने में भाजपा सरकार ने पांच साल लगा दिये।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बलरामपुर में इस परियोजना का आज दोपहर लोकार्पण करेंगे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, “सपा के समय तीन चौथाई बन चुकी ‘सरयू राष्ट्रीय परियोजना’ के शेष बचे काम को पूर्ण करने में उप्र भाजपा सरकार ने पाँच साल लगा दिये।” सपा अध्यक्ष ने दावा किया, “2022 में फिर सपा का नया युग आएगा, विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा।
दुनिया में मूलतः दो तरह के लोग होते हैं कुछ वो जो सच में काम करते हैं और कुछ वो जो दूसरों का काम अपने नाम करते हैं…सपा की काम करनेवाली सरकार में और आज की ‘कैंचीजीवी’ सरकार में ये फ़र्क़ साफ़ है… इसीलिए बाइस के चुनाव में भाजपा पूरी तरह होने वाली साफ़ है।#सपा_का_काम_जनता_के_नाम pic.twitter.com/LZWJdBqULV
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 11, 2021
यह भी पढ़े : भारत रत्न प्रणब मुखर्जी को योगी ने श्रृद्धांजलि अर्पित की
सपा का काम जनता के नाम।” इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का उद्घाटन किये जाने पर राज्य के किसानों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।
सपा के समय तीन चौथाई बन चुकी ‘सरयू राष्ट्रीय परियोजना’ के शेष बचे काम को पूर्ण करने में उप्र भाजपा सरकार ने पाँच साल लगा दिए।
22 में फिर सपा का नया युग आएगा… विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा! #सपा_का_काम_जनता_के_नाम
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 11, 2021