- घटना में दो बच्चों की मौत हो गई और तीसरा बच्चा घायल हुआ
- पुलिस ने ट्वीट किया कि घरेलू विवाद के दौरान बच्चों को गोली मारी गई
- पुलिस ने बच्चों के नाम, उम्र तथा अन्य जानकारी की पहचान नहीं की
टोलिडो (अमेरिका), 06 फरवरी (एजेंसी)। ओहायो के टोलिडो में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की एक घटना में दो बच्चों की मौत हो गई और तीसरा बच्चा घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने ट्वीट किया कि घरेलू विवाद के दौरान बच्चों को गोली मारी गई, इसमें घायल हुए तीसरे बच्चे की हालत नाजुक है।
यह भी पढ़ें : सभ्यता का रहस्य – मुंशी प्रेमचंद की कहानी | Sabhyata ka Rahasya premchand ki hindi kahaniya
इसमें बताया गया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। टोलिडो पुलिस के अधिकारी डेनियल गेरकेन ने बताया कि गोलीबारी एक अपार्टमेंट के भीतर हुई। उन्होंने कहा, ‘‘घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति हमारी हिरासत में है।’’ फिलहाल पुलिस ने बच्चों के नाम, उम्र तथा अन्य जानकारी और संदिग्ध की पहचान उजागर नहीं की है।
यह भी पढ़ें : कफन: मुंशी प्रेमचंद Munshi premchand story kafan in hindi