- दिल्ली में फिर से ठंड बढ़ने के आसार
- हवा की दिशा बदलने से दिल्ली में होगा शीतलहर का प्रकोप
- 26 जनवरी को हो सकता है शीतलहर का प्रकोप
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एजेंसी)। राजधानी दिल्ली में सोमवार से फिर कड़ाके की ठंड लौटने के आसार हैं। हवा की दिशा में बदलाव होने से लोगों को ठंड और कोहरे का सामना करना पड़ेगा। खासतौर पर 26 और 27 जनवरी के दिन शीतलहर दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति भी बन सकती है।
यह भी पढ़ें : Gigi Hadid : सुपरमॉडल गिगी हदीद पर पूरी तरह से छाया उनकी बेटी का खुमार
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार के दिन दिल्ली के न्यूनतम तापमान में लगभग पांच डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया। शुक्रवार के दिन दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन, हवा की दिशा में बदलाव और हल्के बादलों के चलते शनिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि इस मौसम का सामान्य तापमान है। जबकि, दिन का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार के दिन भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके चलते न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा। जबकि, सोमवार से आसमान साफ हो जाएगा और न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।
यह भी पढ़ें : Sonu sood support blood cancer patient : सोनू सूद ने लिया ब्लड कैंसर के मरीजों को सपोर्ट करने का संकल्प
इस बार 26 जनवरी की परेड भी शीतलहर और घने कोहरे के बीच हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 जनवरी को न्यूनतम पारा पांच डिग्री और 27 जनवरी को न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान भी 17 से 18 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें : अमीरात में भीड़ के सामने सबको हंसाना ज्यादा मुश्किल नहीं है : मिक्दाद दोहड़वाला