Cyprus varosha is the ghost town of the world : यूं तो आपने बहुत से वीरान शहरों के बारे में सुना होगा, पर आपने क्या ऐेसे शहर के बारे में सुना है जो विगत 45 सालों से वीरान पड़ा है। जी हां हम बात कर रहे हैं साइप्रस के वरोशा शहर की। वरोश को भूतिया शहर भी कहा जाता है। यह शहर पूरी तरह से सुनासान और पिछले 45 सालों से कोई नहीं रहता। आइए जानते हैं खुलासा डॉट इन में भूतिया शहर वरोसा के बारे में कुछ आश्चर्यजनक तथ्य।
खंडहर में बदलता जा रहा है वरोसा
साइप्रस के शहर वरोसा में यूं तो बड़ी बड़ी इमारतें बनी हुई हैं लेकिन यहां रहने वाला कोई नहीं है। वरोशा शहर में स्कूल, होटल, अस्पताल, रेजिडेंशियल इमारतें, बार और तरह तरह के रेस्तरां हैं। लेकिन यहां ये सब सालों से वीरान पड़ा है।
चारों ओर से कटीले तारों घेरा हुआ है
आपको जानकर हैरानी होगी की इस शहर को चारों ओर से तारों से कैद किया हुआ है। और यदि कोई व्यक्ति इस शहर की फोटो खींचने की कोशिश करता है तो उसे तुंरत गिरफ्तार कर लिया जाता है।
करीब 45 सालों से वीरान है वरोसा
माना जाता है कि करीब 45 सालों से यह शहर वीरान पड़ा है। इससे पहले यह शहर पूरी तरह से भरा हुआ था। इसमें करीब चालीस हजार लोग रहते थे और इस शहर में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध थी लेकिन किसी डर के कारण यह शहर रातों रात पूरी तरह से खाली कर दिया गया।
नरसंहार के डर से खाली हो गया था वरोसा
तुर्की की सेना ने साल 1974 में साइप्रस पर हमला कर दिया था। जिसके बाद वरोशा शहर के लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए रातों रात इस शहर को खाली कर दिया। इस शहर के लोग अन्य जगह जाकर बस गए।
तुर्की के कब्जे में है वरोशा
तुर्की के हमले के कारण वरोशा शहर हमेशा से साइप्रस से अलग हो गया। वरोशा शहर अभी तक तुर्की सेना के कब्जे में है इसी कारण यहां किसी को आने की इजाजत नहीं दी जाती।