- वन विभाग की टीम द्वारा बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया
- जंगल में पहुंची बमुश्किल बाघ से महिला का शव बचाया जा सका
- महिला का शव बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराया गया
सीहोर, 12 फरवरी (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक बाघ ने ग्रामीण महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी है। घटना के बाद वन विभाग की टीम द्वारा बाघ को पकड़ने के लिए कल से ही पिंजरा लगाया गया है, लेकिन आज सुबह तक बाघ को पकड़ा नहीं जा सका है।
वन विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले के बुधनी वन क्षेत्र के ग्राम डूंगरिया के खेत में सो रही 55 वर्षीय महिला गेंदा बाई को कल बाघ उठाकर ले गया था। करीबन 200 मीटर दूर जाकर बाघ ने महिला को मार डाला और उसका शरीर क्षत विक्षत कर दिया। वन विभाग की टीम जंगल में पहुंची बमुश्किल बाघ से महिला का शव बचाया जा सका। महिला का शव बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। महिला गेंदा भाई और उसका पति खेत में रखवाली करते हैं।
घटना के समय पति दूसरे खेत में था, तभी यह घटना घटी। वन विभाग ने आज मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी है। शाहगंज सर्कल में 32 गांव लगते हैं इन गांव के लोगों में कल की घटना को लेकर काफी दहशत है।