- बादशाह नाम के क्लब में बीती रात युवक को मारी गोली
- पुलिस ने पीड़ित को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया
- गोली उस्मान के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया
नई दिल्ली, 02 फरवरी (एजेंसी)। दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में स्थित बादशाह नाम के क्लब में बीती रात एक युवक को गोली मार दी गई। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल इस घटना की वजह का पता नही चला है।
पिछले ही दिनों पंजाबी बाग के एक क्लब के बाहर बाउंसर द्वारा मारपीट की घटना सामने आई थी। जिसका वीडियों काफी वायरल हुआ था, और अब बादशाह नाम के क्लब और रेस्टोरेंट में सोमवार रात गोली चलने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम उस्मान है, और गोली मारने वाला क्लब के मालिक का जानकार बताया जा रहा है। गोली उस्मान के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उस्मान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
हालांकि गोली मारने की वजह का अबतक सामने नही आई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी नहीं बता रही है। घटना के बाद से बादशाह क्लब को बन्द कर दिया गया है।